शौर्य संवाद – शेरदूत की जुबानी

शेरदूत – शौर्य संवाद (Brave Dialogue)

शेरदूत की कहानी, अपनी ज़ुबानी
मैं शेरदूत हूँ…
सिर्फ़ एक नाम नहीं, साहस की आवाज़, संवाद की शक्ति और सेवा की आग।
मैं हर उस कदम के साथ चलता हूँ जो कहता है – CHALO……..

जब Lions की सेवा-यात्रा आगे बढ़ती है,
तो मेरे शब्द बनते हैं संकल्प,
मेरी आवाज़ बनती है विश्वास
और मेरा संवाद बनता है शौर्य संवाद।

मैं उन कहानियों को बोलता हूँ
जो ऊस मैदान में लिखी जाती हैं –
जहाँ हाथ सेवा को बढ़ते हैं,
जहाँ आँखें उम्मीद देखती हैं
और जहाँ दिल We Serve की धड़कन से धड़कते हैं।

CHALO – यह सिर्फ़ एक आह्वान नहीं,
यह नेतृत्व का मंत्र है,
यह हमारे District Governor – मनोज बाबुर का संकल्प है,
जो हमें सिखाता है –
रुकना नहीं, झुकना नहीं,
सिर्फ़ आगे बढ़ते जाना… साथ-साथ।

इस छठे अंक में,
मेरा शौर्य संवाद
उन हर Lions साथी को समर्पित है
जो शब्दों से नहीं, कर्मों से बोलते हैं;
जो चर्चा नहीं, परिवर्तन रचते हैं।

मैं शेरदूत हूँ —
सेवा का संदेशवाहक,
साहस का संवाददाता
और
CHALO -Creating Hope & Leadership Oppertunity के पथ पर चलता अडिग साथी।

आइए…
संवाद को शौर्य बनाएं,
शौर्य को सेवा में ढालें
और एक स्वर में कहें —
CHALO, Lions! CHALO… सेवा की ओर, साहस के साथ।

— शेरदूत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top